विदिशा। मध्य प्रदेश  के विदिशा में शनिवार तड़के 3 हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। यहां श्रद्धालुओं से भरी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर घायल हैं। सभी को लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा जिले के लटेरी पेट्रोल पंप के पास हुआ। श्रद्धालुओं की कार सिरोंज की तरफ से आ रही थी, इसी दौरान अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी राजस्थान के झालरवाड़ा के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक सड़क हादसे पर सीएम मोहन ने (X) पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि विदिशा जिला अंतर्गत लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी 4 लोगो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।