शादी में बेहद खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे। शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में पब्लिक के सामने आए। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही थी। सुर्ख जोड़े में आलेखा जहां बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं ,
मुंबई । कपूर खानदन की बेटी रीमा जैन ने अपने छोटे बेटे आदर जैन के हाथ पीले कर दिए हैं। अभिनेता आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली है। मुंबई में इस लग्जरी वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आदर जैन और आलेखा दोनों ही अपनी शादी में बेहद खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे। शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में पब्लिक के सामने आए। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही थी। सुर्ख जोड़े में आलेखा जहां बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं तो वहीं सफेद शेरवानी में दूल्हा बने आदर भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे।

आलेखा ने गोल्डन जरी और क्रिस्टल वर्क वाला लाल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत गहने पहने थे। उनके गहनों में एक खूबसूरत हार, मैचिंग झुमके और लाल चूड़ा शामिल था। लाल चुनरी और फूलों से सजे ब्राइडल बन से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।