विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा में एक रिसोर्ट में शादी समारोह में स्टेज पर डांस करते वक एक युवती की मौत हो गई। वह डांस करते समय स्टेज पर गिर पड़ी।उसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवती डेढ़ दो मिनिट ही डांस कर पाई और गिर पड़ी। पिछले कुछ समय से इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है। गुना और राघौगढ़ के जैन परिवार का शादी समारोह था।
डांस करते वक्त परिणीता की मौत
शनिवार को विदिशा के मगधम रिसॉर्ट में एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. शादी में महिला संगीत कार्यक्रम में 23 साल की परिणीता जैन नाचते नाचते अचानक से गिरी और बेहोश हो गई।पहले तो लोगों को कुछ समय नहीं आया। जब कुछ देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो तुरंत वहां पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर पहुंचे।डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
![](https://www.taazasamachar.com/wp-content/uploads/2025/02/02-17.jpg)
परिणीता जैन
बताया जा रहा है कि लड़की का नाम परिणीता जैन है। यह इंदौर की रहने वाली हैं और विदिशा में अपनी कजन सिस्टर की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। आशंका लगाई जा रही है हार्ट अटैक से मौत हुई है। लोगों ने हार्ट अटैक आने की आशंका जताई है।
मामा की बेटी की शादी में आई थी परिणीता
इंदौर से आई परिणीता जैन ने एमबीए किया था और वह प्राइवेट जॉब करती थी। उसके पिता भी प्राईवेट नौकरी करते है। वह विदिशा में जैन परिवार के दो चचेरे भाइयों की शादी हो रही थी। एक वधु पक्ष के लोग गुना के आरोन जबकि दूसरे राधौगढ़ से आए थे, परिणीता राघौगढ़ पक्ष की ओर से आई थी। दुल्हन परिणीता के मामा की लड़की है।