ग्वालियर | स्मार्ट रोड परियोजना सहित स्मार्ट सिटी की अन्य परियोजनाओ मे बची शेष राशि का उपयोग शहर विकास के लिए बनाई गईं अन्य योजनाओ में किया जाये।  यह बात शनिवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मौजूदगी में आयोजित हुई स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कही। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में जुड़ रहे आयामों के रख-रखाव और संधारण की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी विशेष बल दिया। साथ ही कहा विकास कार्यों के संधारण की व्यवस्था ऐसी हो जिससे शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिल सके।मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल व स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू माथुर सहित एडवायजरी फोरम के सदस्य गण राजेन्द्र सेठ, हरिमोहन पुरोहित, अजय बंसल व डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा एवं कृष्णराव दीक्षित सहित अन्य सदस्यगण व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  प्रस्तावित स्मार्ट रोड परियोजना से बची शेष राशि का शहर विकास और शहर के सौन्द्रीयकरण मे उपयोग के साथ ही ग्वालियर शहर मे स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियांवित स्मार्ट रोड परियोजना, प्रवेश द्वार, स्मार्ट स्कूल शिक्षा-नगर, प्रेस बिल्डिंग का उन्न्यन कार्य, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन निमार्ण कार्य, आएसबीटी सहित स्मार्ट सिटी द्वारा प्रगतिरत अन्य विकास कार्यों पर बैठक में विस्तार से विचार मंथन हुआ। उर्जा मंत्री  प्रधुम्न सिंह तोमर नें बैठक में सुझाव दिया कि ग्वालियर शहर की मुख्य व्यस्ततम सडक जो पडाव से फुलबाग होते हुये महाराज बाडा तक जाती है उसे स्मार्ट सडक के रुप मे विकसित करने के लिये एक विस्तृत रुपरेखा तैयार की जाये, ताकि शहर को एक नई पहचान मिल सके। वही उन्होने किलागेट पर सौन्द्रीयकरण सहित मार्केट बनाने की प्लानिंग करने के लिये भी बैठक मे सुझाव दिया।सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने बैठक में कहा की स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम स्मार्ट सिटी के सहयोग से शहर की स्वच्छता की मॉनीटरिंग को और प्रभावी बनाया जाए। बैठक मे बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कहा कि शहर के सुगम यातायात के हिसाब से निर्माण के लिये नई सड़कों का चयन किया जाये। वही नई रोड के निर्माण से पहले ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा जाये। स्मार्ट रोड परियोजना के क्रियांवयन को लेकर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह नें कहा की ऐसी रोड जिनमे अंडरग्राउंड डक्ट का कार्य नही किया जा सकता उन रोडो पर स्मार्ट रोड के तहत आने वाले अन्य कार्यो को जल्द से जल्द से पूरा किया जाये। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने जानकारी दी कि स्वच्छता की रैंकिग में  सुधार के लिए नगर पालिका निगम ग्वालियर निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में कचरा संग्रहण वाहनो की जीपीएस ट्रेकिंग सहीत अब मोबाइल एप से भी इसकी शुरुआत की जायेगी। वही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का संदेश सफाई वाहनों एवं सफाई मित्रो तथा अन्य स्त्रोतो से निरंतर दिया जा रहा है। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर नें फोरम के सदस्यो को शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइट कार्य़ के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। श्रीमती माथुर ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा एलईडी स्ट्रीट लाईट के संधारण इत्यादि कार्य को लेकर नया टेंडर कर रही है जिससे स्ट्रीट एलईडी लाइट का कार्य सुचारु हो सकेगा। गेंडे वाली सडक के उन्नयन कार्य की जानकारी देते हुये स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने जानकारी देते हुये बताया कि सडक का उन्नयन का कार्य पूर्ण हो चुका है, केवल नाली निर्माण एवं चेम्बरो के मिलान का कार्य शेष है जिसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्यो कृष्णराव दीक्षित, राजेन्द्र सेठ, हरिमोहन पुरोहित, तथा अजय बंसल सहित अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में फोरम के सदस्यो ने स्मार्ट सिटी द्वारा शहर मे स्मार्ट वाशरुम, फसाड लाइटिंग सहित अन्य विकास कार्यो की सराहना की गई।