भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। राज्य शासन ने 38 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल के विशेष सहायक (ओएसडी) दयाकिशन शर्मा को हटा दिया गया है। उनको संयुक्त कलेक्टर मुरैना बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की उप सचिव सपना एम लोवंशी को अपर कलेक्टर जिला इंदौर बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से रविवार को उप सचिव ब्रजेश सक्सेना के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए गए। उप सचिव मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल अजीजा सरशार जफर को स्वास्थ्य विभाग में अपर संचालक बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर खरगोन दिव्या पटेल को स्वास्थ्य विभाग में उप संचालक बनाया गया है।