ग्वालियर। ग्वालियर में प्रभारी सीईओ स्मार्ट सिटी कारपोरेशन लिमिटेड का काम सम्हाल चुकी आईएएस नीतू माथुर की पुनः वापसी हो सकती हैं। अब राज्य शासन व नगरीय प्रशासन विभाग उनके कामकाज को देखकर उनकी पुनः वापसी कर सकता हैं। अभी वह नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शिवपुरी में एडीएम का प्रभार सम्हालने के लिए अचानक भेज दी गई थी।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक ग्वालियर में स्मार्ट सिटी के अल्प समय के ही कार्यकाल में बेहतर कार्य कुशलता से वह स्मार्ट सिटी के कामकाज में गति ले आई थी और कर्मचारियों व अधिकारियों से भी उनका बेहतर समन्वय बैठ गया था। इसी के साथ उन्होंने जिला, निगम प्रशासन के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित कर स्मार्ट सिटी के कामों को गति दी थी। इसके साथ ही नीतू माथुर ने सामाजिक संगठनों व मीडिया से भी बेहतर समन्वय स्थापित कर स्मार्ट सिटी की छवि को आमजन में सुधारा था। इसी कारण उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की टिप्स पर उन्हें ग्वालियर में स्मार्ट सिटी कारपोरेशन में स्थाई सीईओ के तौर पर भेजा जा सकता हैं।
ज्ञांतव्य है कि पूर्व में स्मार्ट सिटी की सीईओ के तौर पर आईएएस जयति सिंह पदस्थ थी, जो मातृत्व अवकाश के कारण लंबी छुटटी पर चल रही हैं।