जबलपुर। दिल्ली में डाॅक्टर दंपत्ति के घर में मेड का काम करने वाली जबलपुर की महिला ने हाथ साफ कर दिया। डाॅक्टर दंपत्ति के घर से गहने और कुछ नकदी चुराकर महिला जबलपुर पहंुची और अपनी बहन के यहां रख दिया। दिल्ली पुलिस गहने को दस्तायाब करने आज जबलपुर शहर पहंुची आरोपी महिला की बहन से जेवरात बरामद किए।
दिल्ली चांदनी चैक थाना के पुलिस कर्मी शंकर लाल जबलपुर पहंुचकर पूरी घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद करते हुए आरोपी महिला की बहन जो मछरआई में रहती है उसके घर में दबिश दी तो महिला ने किसी भी तरह के जेवर होने से इंकार कर रही थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसने सराफा व्यापारी मन्नू सोनी को गहने बेच दिए हैं। पुलिस ने सराफा व्यापारी की दुकान पहंुचकर बेचे गए गहने को बरामद किया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार जबलपुर निवासी महिला रानी उर्फ शकीला को बड़े नाटकीय अंदाज में पकड़ा था। दरअसल आरोपी महिला का पति रेप के प्रकरण में तेहाड़ जेल दिल्ली में बंद है। पुलिस ने तेहाड़ जेल पहंुचकर पति को बेल दिलाने की बात कही लेकिन शर्त रखी कि महिला खुद जेल आकर आवेदन प्रस्तुत करें। पुलिस की बात मानकर पति ने पत्नी को फोन किया और जेल आने को कहा जैसे ही महिला जेल पहंुची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।