ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के सदर बाजार में आज रंगदारी को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गया। पुलिस ने घायलों की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मेहगांव थाना पुलिस के मुताबिक सदर बाजार में बाबूजी सोनी और ओम सोनी का आमने सामने विवाद है। ओम गोस्वामी के घर पर आइसक्रीम तैयार होती है। गर्मी के सीजन आते ही आइसक्रीम के खरीदार घर पर आते और ठेला को सामने बाबूजी सोनी के मकान के सामन खड़ा कर देते थे। इस बात को लेकर कल दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ।
इस झगड़े में बीच बचाव क्षेत्रीय लोगों ने कराते हुए समझौता करा दिया गया। आज दोनो परिवारों में विवाद फिर गहरा गया। दोनों पक्षों की ओर से गाली गालौज शुरू हुई फिर दोनों पक्षों की ओर से ईंट पत्थर फेंके गए। इस समय सोनी परिवार की ओर से लाइसेंसी बंदूक से गोस्वमी परिवार पर गोली चलाई गई। ये गोली ओम गोस्वामी को जाकर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मारपीट घटना में बीरू, पवन और रवि गोस्वामी घायल हो गए। फरियादी पवन गोस्वामी की शिकायत पर बाबूजी, गोविंद व मुकेश के खिलाफ हत्या व मारपीट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई।