नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रकुल प्रीत सिंह इन दिनों बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट कर दी है। जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। उनकी फोटो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।
रकुल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह पिंक कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने समंदर के पानी में उतरकर अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया है। रकुल ने अपने बालों को बांधा हुआ है। और वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिख रही हैं।
फोटो में एक्ट्रेस रकुल के बोल्ड लुक को देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं।कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। कोई उन्हें हॉट कह रहा है। तो कोई सेक्सी. इसके अलावा यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी शेयर करते हुए रकुल को कॉम्प्लिमेंट दी है। उनकी इस फोटो को दो घंटे में ही 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
इससे पहले रकुल ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने ब्लू कलर के स्विमसूट में फैंस को अपना दीवाना बना लिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों रकुल प्रीत सिंह के पास कई फिल्में हैं। जिसमें ‘छतरीवाली अटैक रनवे 34’ और ‘थैंक गॉड’ जैसी फिल्में हैं। जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. इससे पहले रकुल प्रीत फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ काम किया था।