इंदौर। बाइक सवार दो बदमाश कॉन्ट्रेक्टर के आठ साल के बेटे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्वे ने बताया कि उसे बदमाश तिलक नगर क्षेत्र में ले गए थे।
इस बालक को कल बाइक सवार उठाकर ले गए थे1 पिता और रहवासियों ने बदमाशों का पीछा किया था लेकिन वे बायपास की तरफ भाग गए थे।
शुक्रवार को पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। घर से 100 मीटर की दूरी पर ही उसे कुछ बाइक सवार छोड़कर चले गए। बच्चा सकुशल है। विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।बच्चे को उसके परिजनों काे सौंप दिया गया है। बच्चे ने सिलसिलेवार बताया कि अपहरणकर्ता उसे कहां ले गए थे।
कल सूचना मिलते ही खजराना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची थी। घटना शाम करीब सवा सात बजे की थी। सी-सेक्टर में रहने वाले कॉन्ट्रेक्टर कैलाश गुर्जर का दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला बेटा विनायक बड़ी बहन प्रज्ञा (12) और मैथिली के साथ घर से निकला था।
तीनों पानी पतासे खाने के लिए करीब 150 मीटर दूर पहुंचे। रास्ते में नीले रंग की डिस्कवर बाइक पर दो बदमाश सिगरेट पी रहे थे। पानी-पतासे खाकर बच्चे घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने विनायक को उठा लिया। प्रज्ञा उसे पकड़ने लगी तो एक बदमाश ने धक्का देकर गिरा दिया।