चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई में फिर तेज हुई तनातनी के बीच पार्टी आलाकमान के निर्देश पर शनिवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई गई है कई विधायकों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग करते हुए सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था।
इस बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया था कि 50 से अधिक विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया था। अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए पंजाब प्रदेश कांग्रेस में संकट बढ़ने के बाद अमरिंदर सिंह ने भी सोनिया गांधी से बात की थी और बार बार हो रहे अपने ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी जताई थी।