भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में डेंगू और वायरल फीवर के बढ़ते मरीजों को लेकर आज कहा कि राज्य सरकार को युद्ध स्तर पर इसकी रोकथाम के सभी आवश्यक इंतजाम तत्काल करना चाहिए। कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए कहा ‘मध्यप्रदेश में डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों का आँकड़ा निरंतर बढ़ कर भयावह होता जा रहा है। कई जिले हॉट स्पॉट बन कर इसकी चपेट में आ चुके हैं। अस्पताल मरीजों से भरे पड़े है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति प्रतिदिन सामने आ रही है। सरकार को युद्ध स्तर पर इसकी रोकथाम के सभी आवश्यक इंतजाम तत्काल करना चाहिये।