दमोह। मध्यप्रदेश की दमोह पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में छह महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव वालों ने यह हरकत क्षेत्र में बारिश की कामना को लेकर की थी। उनका मानना है कि इससे वर्षा के देवता खुश होंगे और बारिश होगी।

पुलिस ने बताया कि आठ आरोपियों ने छह नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया और उनकी फिल्म बनाई। यह घटना रविवार को जबेरा पुलिस थाना क्षेत्र के बानिया गांव में हुई।

दमोह के एसपी तेनीवार ने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो, बाल संरक्षण कानून व भादंवि की अन्य संबंधित धाराओं में गुरुवार रात केस दर्ज किया गया। एएसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि बानिया गांव व आसपास के क्षेत्र में सूखे जैसे हालात हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि वर्षा के देवता को खुश करने की परंपराओं में विश्वास करते हैं।

यह मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस जारी कर दमोह जिला प्रशासन से 10 दिन में जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *