मुंबई। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लेटेस्ट ‘संडे का वार’ एपिसोड में घर से एक कनेक्शन एविक्ट हुआ। ये कनेक्शन अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा का था। यानी ‘संडे का वार’ एपिसोड में दो लोग एविक्ट हुए थे। घर से बाहर निकलने के बाद अक्षरा सिंह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने मेकर्स पर एक आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संडे का वार एपिसोड में जिन्होंने ऑडियंस बनकर सवाल पूछे, वो ‘बिग बॉस ओटीटी’ की टीम के ही लोग थे। अक्षरा सिंह इस वायरल वीडियो में कह रही हैं, जिन लोगों को ऑडियंस बनाकर सवाल पुछवाए गए, वो कुछ लोग, टीम के ही लोग हैं। वो कोई ऑडियंस नहीं थी। उन लोगों के चेहरे, मेरे जाने-पहचाने लोग थे। तो मैं एकदम से ब्लैंक हो गई। मैंने बोला ये क्या हो रहा है। यू नो अचानक से जब आप पर कोई चढ़ने लगे, तो लगता है कि मैंने तो कुछ किया नहीं, फिर भी ऐसा क्यों हो रहा है। ‘संडे का वार’ एपिसोड की शुरुआत होस्ट करण जौहर के साथ हुई थी। इसके बाद ऑडियंस से सवाल लिए गए थे। इस क्रम में, ऐसा लग रहा था जनता के निशाने पर अक्षरा सिंह थीं। जनता ने अक्षरा सिंह से लगातार तीन सवाल पूछे थे। ये सवाल नेहा भसीन और शमिता शेट्टी से हुई बहस और लड़ाई को लेकर थे। इन सवालों के जवाब देते वक्त अक्षरा ने काफी कॉन्फिडेंस दिखाया था। हालांकि करण जौहर ने अक्षरा को कई बार फटकार भी लगाई। अक्षरा ने नेहा और शमिता से सॉरी भी कहा था।अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ से एलिमिनेशन के दौरान का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एलिमिनेट होने के दौरान भावुक होते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, यह एक शुरुआत है, अंत नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *