भोपाल। मध्य प्रदेश  में कांग्रेस ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के मिशन 2023 की शुरुआत सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर दी है। इसके लिए सबसे पहले कमलनाथ ने आदिवासियों को साधना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह भोपाल में आयोजित सर्व आदिवासी संगठन के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पहुंचे। उनके साथ आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे। सर्व आदिवासी संगठन के कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा कि 75 साल पहले आजादी मिली थी। इतनी जाति इतने धर्म है ये हमारे देश की विभिन्नता है। कमलनाथ ने कहा,’कोई ऐसा देश नहीं दुनिया में जहां इतनी विविधता है। आजादी के बाद यही चुनौती थी सब एक साथ रहे, बिखर न जाए। आदिवासी युवा भविष्य में हमारे प्रदेश का निर्माण करेंगे। बहुत बड़ी आवश्यकता है कि आदिवासी समाज के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।  

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा पीढ़ी, किसान, गरीब की चिंता सरकार को नहीं है, सिर्फ मीडिया की राजनीति करते हैं। घोषणा और आश्वासनों की सरकार प्रदेश में चल रही है। इंदिरा गांधी ने आदिवासियों के लिए सबसे ज्यादा काम किया। ये वोट के लिए आदिवासियों को बरगलाते है। आज की तस्वीर रख लीजिए आपके सामने। यही आदिवासी युवा आने वाले कल को सवारेगा। आदिवासी सुरक्षित नहीं रहेगा तो एमपी का विकास कैसे होगा। कमलनाथ ने BJP पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी सच्चाई का साथ दें। उन्होंने यह भी कहा कि आज आदिवासी समाज हमारे देश का ,प्रदेश का सबसे बड़ा समाज है। आज बड़ी चुनौती है कि आदिवासी समाज के नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रहें क्योंकि यही युवा देश का , प्रदेश का नवनिर्माण करते है। उन्होंने कहा कि,’आज जो बेरोजगारी है ,आज जो महंगाई है ,आज जो किसान पीड़ित है ,यह तस्वीर आज पूरे प्रदेश की है। आज की वर्तमान सरकार को इसकी चिंता नहीं है। वो केवल मीडिया की राजनीति, शो-बाजी, घोषणाएं, झूठे आश्वासन में ही लगी हुई है। इससे हमारा प्रदेश सुरक्षित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *