ग्वालियर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मध्यप्रदेश के गृह, जेल एवं विधि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मां लखेश्वरी के दरबार में पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने मां लखेश्वरी मैया की पूजा अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश वासियों के लिए
सुख समृद्धि की कामना की।
दरअसल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह, जेल मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा सुबह 9:00 बजे डबरा से मां लखेश्वरी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। गृह मंत्री डॉ. मिश्र का डबरा से
भितरवार जाते समय कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह मां लखेश्वरी के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर मां की आराधना की। साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की, जिसमें क्षेत्र के विकास तथा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए संचालित हो रही जन हितेषी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, युवा भाजपा नेता विवेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष नितेश जैन, रामवीर घुरैया, महेंद्र सिंह (बल्ली) राणा, सी के शर्मा सहित भितरवार क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
