देवास। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश में जन-आशीर्वाद यात्रा पर हैं। मां अहिल्या बाई की नगरी इंदौर से शुरु की गई ये यात्रा क्षिप्रा मैया के पूजन करते हुए देवास आ गई है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि, इस क्षेत्र से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध है, इसलिये इस क्षेत्र के लिए वो हमेशा पूर्ण रूप से समर्पित हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जहां देश विकास की तरफ अग्रसर होकर तरक्की कर रहा है, तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को केंद्र से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

किसी भी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ट्वीट करती है। वह सोशल मीडिया तक ही सीमित है। महंगाई की बात है, तो इसमें कोई दो राय नहीं, की तेल के दाम बढ़े हैं। इसका कौन जिम्मेदार है, पिछले 70 सालों में किसकी सरकार रही है, देख लें। हम इस महंगाई का सामना कर रहे हैं और इसे नियंत्रण में लाएंगे।

मां शिप्रा के आशीर्वाद के साथ यात्रा की शुरुआत करते हुए सिंधिया ने कहा कि देवास में हमारे सबंध राजनीतिक नहीं, पारिवारिक हैं। इस क्षेत्र के लिए मैं पूर्ण रूप से समर्पित हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास के साथ ही तरक्की कर रहा है। हम शिवराज सिंह के नेतृत्व में हर संभव मदद प्रदेश में दे रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि संसद चले तो हमारे मत पर चले। मंत्रिमंडल में सदस्यों का परिचय न आज होने दिया, न कल होने दिया। विपक्ष और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि किसी का उत्थान हो। उन्होंने कहा कि हम जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं। एक मंत्री चार से पांच जिलों में दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का संदेश हम एक-एक कोने में ले जाएंगे। इंदौर और देवास में अभूतपूर्व स्वागत हुआ है। आपसे और जनता के लिए समर्पित रहूंगा।
इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा कि, विपक्ष भले ही देश का हो या प्रदेश का गिरगिट की तरह रंग बदलता है। विपक्ष सिर्फ अफवाहें फैलाने का काम कर रहा है। कभी संसद चले तो हमारे मत पर चले, मंत्रिमंडल में सदस्यों का परिचय ना आज होने दिया ना कल होने दिया, विपक्ष और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि, किसी का उत्थान हो।

2017 से अब तक 363 रूट हमने शुरू किए

हवाई को लेकर बोले कि आने वाले 10 से 15 सालों में जो घरेलू तौर पर देश में क्षमताएं बढ़ी हैं, वह अपार हैं। 2017 से आज तक 363 रूट हमने शुरू किए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर हफ्ते 150 फ्लाइट्स चलाई जा रही हैं। पिछले एक महीने में मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के प्रति भी है। जबलपुर को हैदराबाद, मंबई से जोड़ा। जिस पार्टी में गरीबों के लिए विकास और प्रगति की बात होती है, उस पार्टी में हूं, इसलिए अपने आप को गौरवशाली समझता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *