भोपाल। प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। 2524 होमगार्ड के जवानों को आपदा प्रबंधन में प्रतिनियुक्ति दी गई है। वहीं सिंहस्थ में लगे जवानों को भी प्रतिनियुक्ति में शामिल किया गया है। यह जानकारी आज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा में दी। इसके साथ ही प्रदेश में बाढ़ के हालातों और चल रहे बचाव कार्याें पर उन्होंने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग में भयावह स्थिति बनी हुई है। 11 हजार 50 लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। अब तक 11 हजार 100 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। कुल 7 राहत शिविरों में 12000 लोग शरणार्थी हैं। शिवपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है।  मुरैना में 6 मीटर और भिंड में 4 मीटर खतरे के निशान से ऊपर चंबल नदी है। ग्वालियर चंबल संभाग के बांधों को खोलने से खतरा बढ़ेगा।  शिवपुरी के टीले गाँव से 13 लोगो का आज सुबह रेस्क्यू किया गया है। दतिया में बीते चौबीस घंटों में 33 लोगों का रेस्क्यू हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *