पणजी। गोवा में हाल ही में दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की घटना हुई। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को कोलवा बीच पर दो नाबालिग लड़कियों के सामूहिक बलात्कार पर राज्य विधानसभा में टिप्पणी करने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इसे लेकर गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को विधानसभा में प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि माता-पिता को इस बात पर आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि उनके बच्चे अंधेरा होने के बाद रात में समुद्र तटों पर क्यों घूमते हैं।

  मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत बुधवार को विधानसभा में विपक्षी दल के विधायकों की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे। विधायकों ने 24 जुलाई की रात को दक्षिण गोवा के लोकप्रिय कोलवा बीच पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से रेप की घटना के बाद गोवा में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया था।   सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, ‘दस बच्‍चे बीच पर पार्टी करने जाते हैं। 10 में से 6 घर लौटते हैं। बचे हुए दो लड़के और दो लड़कियां पूरी रात बीच पर ही रुकते हैं। जब 14 साल की लड़की बीच पर रात बिताती है तो माता-पिता को भी आत्मनिरीक्षण करना होता है। उन्हें भी इसका ध्यान रखना चाहिए।’   

उन्‍होंने यह भी कहा, ‘यह हमारी भी जिम्‍मेदारी है। क्‍योंकि बच्‍चे अपने माता-पिता की नहीं सुनते तो हम सारी जिम्‍मेदारी पुलिस पर नहीं डाल सकते।’ विपक्ष ने रेप पर सीएम के बयान का भी विरोध किया है। पूर्व डिप्‍टी सीएम विजय सरदेसाई ने कहा है कि गोवा की ऐसी ब्रांड इमेज है कि यहां कोई भी देर रात तक सुरक्षित महसूस करते हुए घूम सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *