नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनैत्री प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबर स्टार के रूप में विख्यात हो चुकी हैं। सबसे लोकप्रिय फिल्मी सितारों में से एक प्रियंका की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। प्रियंका चोपड़ा को इसका फायदा एड फिल्मस से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक सब जगह मिलता है। एक्ट्रेस हर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मोटी रकम वसूल करती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 सामने आई है, जिसमें सिर्फ दो भारतीय सितारे ही इसमें जगह बना पाए हैं। इनमें से एक हैं प्रियंका चोपड़ा और दूसरे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। प्रियंका चोपड़ा को Instagram पर भारी संख्या में लोग Follow करते हैं। इस प्लेफॉर्म पर उनके 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। Instagram Rich List 2021 में प्रियंका ने 27वें स्थान पर जगह बनाई है। एक्ट्रेस हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 Dollar यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा विराट कोहली भी शामिल हैं। विराट लिस्ट में प्रियंका से 8 पायदान ऊपर 19वें नंबर पर हैं। विराट हर इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। HopperHQ’s द्वारा जारी लिस्ट में पहले नंबर पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वो एक पोस्ट के 11।9 करोड़ रुपये लेते हैं। प्रियंका आखिरी बार ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘द स्काइ इज पिंक’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रियंका का खुद का प्रोडक्शन हाउस है। जिसका नाम है ‘पर्पल पेबल्स पिक्चर्स’। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी शानदार फिल्म प्रोड्यूस की गई है। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में हेयरकेयर प्रोडक्ट एनोमली को लॉन्च किया।