उज्जैन। अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम से तीन लड़कियों के भागने का मामला सामने आया है। इसके बाद कलेक्टर आशीषसिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही एसडीएम और महिला बाल विकास विभाग की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। कलेक्टर के अनुसार कुछ दिन पहले भी दो लड़कियां सेवाधाम आश्रम से भाग चुकी हैं। दरअसल, उज्जैन के सेवाधाम आश्रम से गुरुवार रात 3 लड़कियां भाग गई, जिसके बाद आश्रम ने हड़कंप मच गया। आश्रम के सुरक्षा गार्डों ने लड़कियों को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन लड़कियां नहीं मिली। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन तक पहुंची। इसके बाद अब पुलिस लडकियों की तलाश का रही है। कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्रम से लड़कियों के भागने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा की पूर्व में भी सेवाधाम आश्रम से दो लड़कियां भाग चुकी है और अब फिर से 3 तीन लड़कियों को भागने की खबर मिली है। इस संबंध में एसडीएम और महिला बाल विकास विभाग की टीम को जांच के लिए रवाना गया किया गया है। कलेक्टर आशीषसिंह ने कहा कि टीम को वास्तविक स्थिति का पता लगने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सेवाधाम आश्रम के लोगों से भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *