भोपाल ।  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने आज कहा कि तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा सत्ता सुख के लिए पूरे देश में आज के दिन आपातकाल थोपा गया था। यह लोकतंत्र पर काला धब्बा है।

डॉ मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा है। इसे तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के अहंकार व सत्ता सुख के लिए पूरे देश पर थोपा गया। इसका विरोध करने वालों को रातोरात जेल में डाल दिया गया। देश में लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाने की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

डॉ मिश्रा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के अहंकार में लोगों की आवाज दबाने व उनके मौलिक अधिकारों का दमन करने के लिए देश पर आपातकाल थोपकर भारत के लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। इसका विरोध करने वाले सत्याग्रहियों को रातों रात कैदकर प्रेस की आजादी भी छीन ली।’

25 जून 1975 की आधी रात इंदिरा सरकार का आपातकाल लागू करना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में वह काला दिन है, जिसे देश की जनता कभी भूल नहीं सकेगी।

आपातकाल में 21 महीने क्रूर यातनाएं सहकर देश के संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी सत्याग्रहियों को नमन

उन्होंने आगे लिखा है ‘एक खास परिवार की निरंकुशता के विरुद्ध आवाज उठाने वालों को कुचलने के लिए लगाया गया आपातकाल भारत के महान लोकतंत्र पर काला धब्बा है। सभी सत्याग्रहियों को सादर नमन जिन्होंने आपातकाल के 21 महीनों में तत्कालीन सरकार की यातनाएं सहकर संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए त्याग व बलिदान किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *