सागर। शाहगढ़ इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। एनएच-26 पर 35 दिन पहले महिला के पति की कार में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई थी। यह घटना महिला के आंखों के सामने हुई थी।

लियाकत खां ने बताया कि करीब 6 साल पहले बेटी रिजवाना (32) की शादी साजिद खान (36) निवासी ग्राम काजी (टीकमगढ़) से हुई थी। 30 अप्रैल को साजिद और रिजवाना कार से घर आ रहे थे, तभी सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और आग लग गई थी।

इस दौरान दामाद साजिद की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। वहीं, रिजवाना भी आग से झुलसी थी। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ समय पहले अस्पताल से छुट्टी होने पर उसे मायके शाहगढ़ लेकर आए थे। रिजवाना रोजाना दामाद की फोटो देखकर रोती रहती थी।

शुक्रवार को परिवार वालों ने रिजवाना को उठाया। तैयार होने की बात कहकर कमरे से बाहर आ गए। काफी समय तक जब रिजवाना बाहर नहीं आई तो परिवार वाले कमरे में गए, वहां का नजारा देख दंग रह गए। रिजवाना फंदे पर झूल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *