ऐक्टिंग के साथ-साथ अनुष्का सेन ने पढ़ाई में भी मारी बाजी, 12वीं में स्कोर किए 89.4 पर्सेंटअनुष्का ने यह गुडन्यूज फैन्स के साथ शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘आप सभी को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 12वीं के बोर्ड एग्जाम में मैंने 89.4 पर्सेंट स्कोर किए हैं।’ अनुष्का के पास 12वीं क्लास में कॉमर्स थी और पढ़ाई के साथ-साथ वह शूटिंग भी कर रही थीं। बावजूद इसके उन्होंने इतने अच्छे मार्क्स स्कोर किए हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों ‘बालवीर’ टीवी शो में काम कर रही हैं। इससे पहले वह ‘देवों के देव महादेव’ और ‘इंटरनेट वाला लव’ में नजर आ चुकी हैं।

अनुष्का सेन पॉप्युलर इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ 1-2 नहीं बल्कि 14 विज्ञापन कर चुकी हैं। और तो और सोशल मीडिया पर भी अनुष्का सेन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का सेन के करीब 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *