भोपाल। अभी तक पुरुष ही जुआ खेलते थे और पुलिस उनको ही पकडती थी। जब से महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिला है तो अब महिलाएं स्कूल-काॅलेज में पढने वाली लडकियां भी अब जुआ खेलने में किसी से पीछे नहीं है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के लालघाटी क्षेत्र में एक बुटिक पर छापा मारकर पुलिस ने 5 महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ताश पत्ते और 15 हजार रुपए बरामद किए गए। इनमें से कुछ महिलाएं पहले भी ताश पत्ते पर दांव लगाते पकडी जा चुकी हैं।
कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक जैन नगर इलाके में एक बुटिक में कारोबार की आड में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर बुटिक पर छापा मारा गया। वहां एक कमरे में पांच महिलाएं और दो पुरुष ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले। उनके पास से 15 हजार 3 सौ रुपये नकद बरामद किए गए।
आरोपियों की पहचान रश्मि निगम, कविता मोटवानी, हेमा तेजवानी, जया रुबानी, माया भगवानी, नरेश भम्मानी तथा विजय जगवानी के रूप में हुई। महिलाएं रश्मि निगम के बुटिक में लालघाटी, विजय नगर, चैकसे नगर और बैरागढ क्षेत्र से पहुंची थीं। आरोपी नरेश और विजय किराना सामग्री की सप्लाई का काम करते हैं।