राजगढ। मध्यप्रदेश के राजगढ जिले की महिला कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ प्रदेश के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर आज उनको उनके निवास से व्यावरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी विनीत साकेत के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी बद्रीलाल यादव को 20-20 हजार रुपए के मुचलके पर छोड दिया गया।

भाजपा के नेता व पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने व्यावरा में कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ आपतिजनक भाषा में टिप्पणी की थी जिसकी कांग्रेस के नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने घोर शब्दों में निंदा की थी।

पुलिस ने व्यावरा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की शिकायत पर भाजपा नेता बद्रीलाल यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर 188 और भादवि की धारा 294 के तहत गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *