सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले जमोडी थाना क्षेत्र के डेम्हा गॉव निवासी दबंग विजय सिंह चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने जिस लड़की से अवैध संबंध बना रखे थे, उसकी हत्या करके शव को रेत में दफन कर दिया। जानवरों ने लड़की का मांस नौंच खाया। हत्या के 11 दिन बाद कंकाल मिला, तब कहीं जाकर घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस का कहना है कि जमोडी थाना के डेम्हा गॉव निवासी विजय सिंह उर्फ डेमू सिंह चौहान पिता स्व. मणिराज सिंह चौहान ने लड़की का रेप किया और फिर हत्या कर दी। आरोपी नें हत्या को छुपाने के लिये नदी में गड्ढे खोद कर शव को दफना कर भाग निकला। युवती के पिता ने 30 दिसम्बर 2019 को थाना पहुँच कर इस आशय की शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पुत्री दोपहर में बाजार जाने को निकली थी और लौटकर घर वापस नहीं आयी। पुलिस नें गुम इसान का मामला दर्जकर लिया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि विजय कुमार सिंह चौहान उर्फ डेमू सिंह चौहान पिता मणिराज सिंह चौहान निवासी डेम्हा के उपर घटना घटित करने का संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने विजय सिंह की तलाश की तो वो पहले से ही फरार था। आरोपी विजय कुमार सिंह चौहान 30 वर्ष के खिलाफ धारा 376, 302, 201भा.द.वि. तथा एससी एसटी एक्ट का कायम किया गया तथा आरोपी को जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *