ग्वालियर। नये साल की शुरुआत के साथ ठंड से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार सुबह शहर के तापमान में 3° से 4° वृद्धि होने से निकली धूप ने लोगों को काफी राहत दी। मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। आज सुबह का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शीतलहर के साथ घने की कोहरे की मार झेल रहे ग्वालियरवासियों को 8 दिन बाद थोड़ी राहत मिली। इसके चलते नए साल के पहले दिन लोगों को ठिठुरन भी कम महसूस हुई। हालांकि शहर में अभी भी ठंड बरकरार है। ग्वालियर वासी 24 दिसंबर से लगातार शीतलहर की चपेट में थे। लेकिन बीती रात से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद बादल छाये। साथ ही ऊपरी सतह पर उत्तर की जगह पश्चिमी हवा चली, जिससे तापमान बढ़त के साथ दर्ज हुआ। मौसम विभागं के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान अंचल में बादल छायेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *