शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। यहां गडरिया परिवार के कुछ लोगों ने ठाकुर परिवार के लोगों पर फायरिंग कर दी। इस झगड़े में ठाकुर परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल है। इलाके में हालात तनावपूर्ण है। घायलों को अस्पताल दाखिल किया गया है। अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

जानकारी मिल रही हैं कि शहर के प्रसिद्ध् बांकडे हनुमान जी पास स्थित कोटा गांव में निवासरत दीपक ठाकुर और नवल सिंह और मुन्ना गडरिया के खेतो की एक ही मेड है। इस खेत की मेड पर बनी नहर के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। कल ठाकुर परिवार में शादी थी। शादी के कार्यक्रम के बाद कोटा गांव में निवासरत ठाकुर परिवार के सदस्य अपने घर बैठे थे, आज दिनदहाडे बाइक पर सवार होकर गडरिया परिवार के लोग हथियारों से लैंस होकर आ धमके ओर अचानक से इन्होने गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी अचानक हुई कि ठाकुर परिवार को संभलने का मौका नही मिला।

इस गोली काण्ड में दीपक ठाकुर 27 वर्ष, निवासी कोटा, प्रेम ठाकुर की मौत गोली लगने से हो गई हैं। वही इस गोली काण्ड में मुलायम सिंह 60 वर्ष निवासी कोटा, सुल्तान सिंह 60 वर्ष ,पवन सिंह 36 वर्ष, साहब सिंह और पहलवान सिंह के घायल होने की खबर मिल रही हैं इन सभी के शरीर में गोलियों के छरेें लगे है।

इस दौहरे हत्याकाण्ड को लेकर शिवपुरी देहात थाना पुलिस के उपनिरीक्षक राजीव दुबे ने बताया कि जिन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। उसमें आरोपियों में दो सगे भाई भी हैं, यह आरोपी आरक्षक के रूप में अशोकनगर में पदस्थ हैं। इनमें आरक्षक दिलीप ओझा, आरक्षक कुलदीप ओझा, नवलसिंह पाल, मुन्ना उर्फ मोनू पाल, महेश बैरागी, ब्रजेश बैरागी, देवेन्द्र बाथम, भरत धाकड, अशोक ओझा, हरिओम ओझा के विरुद्ध धारा 302, 307, 147, 148, 149, 294, 323 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बारदात के बाद सभी आरोपी घर का ताला डालकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *