भोपाल। मध्यप्रदेश के अमरकंटक इलाके में हत्या की का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसका शव किचन में दफना दिया। इतना ही नहीं, जिस किचन में पति का शव दफनाया, एक महीने तक उसकी कब्र पर खाना बनाती रही। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला अमरकंटक के करोंदी गांव का है। यहां 32 साल की प्रतिमा बनावल ने अपने पति महेश बनावल की हत्या करके लाश को किचन में ही दफन कर दिया। शव दफनाने के बाद उसके पास में ही चूल्हा बनाया। उस पर करीब एक महीने तक वह खाना बनाती रही। गुरुवार को जब इस मामले का खुलासा हुआ तो उस चूल्हे के पास बने कब्र से शव निकाला गया।

हत्या के बाद महिला ने स्थानीय पुलिस थाने में 22 अक्टूबर को पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। लेकिन मृतक महेश के बड़े भाई अर्जुन बनावल को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी कि उसके भाई के घर में कुछ गडबड़ है, मैं उसके घर जाता हूं तो उसकी पत्नी हर बार मुझे बाहर से ही भेज देती है।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस मृतक के घर पहुंची तो उन्हें शव की गंध आई। जब किचन में पहुंचे तो गंध और तेज हो गई। इसके बाद पुलिस ने किचन में खुदाई कर शव बाहर निकाला।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पत्नी प्रमिला ने कहा कि पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध थे। मैंने कई बार उसे अपने आंखों से उसके साथ देखा था। लेकिन झगड़े और मारपीट के डर से मैंने कभी इन चीजों का जिक्र उससे नहीं किया।

इस बात की जानकारी अपने जेठ और मृतक के बड़े भाई गंगाराम बनावल को दी थी। इसके बाद हमने मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। ये सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। वहीं बड़े भाई गंगाराम ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि उसके छोटे भाई की पत्नी बहुत चालाक है। मैं इस कत्ल में शामिल नहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *