भोपाल। मध्यप्रदेश के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में इन्दौर नगर निगम के अफसरों के बाद अब बारी भोपाल नगर निगम अधिकारियों की है। यहां के कई अफसर इस गिरोह के चंगुल में फंसे हुए थे, जिन्हें शीघ्र बेनकाब किया जाएगा। भोपाल नगर निगम के अधिकारियों में हडकंप मच गया है। इस जांच से जुडे अधिकारी व राजनेता यी कीते नहीं थक रहे है। कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी तथा किसी को नहीं छोडा जाएगा, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी व राजनेता का नाम उजागर नहीं किया गया है। नाम उजागर नहीं होने से जांच पर हर कोई संदेह कर रहा है।
हनीट्रैप मामले की आरोपी महिला को भोपाल नगर निगम से 8 करोड़ रुपए का टेंडर मिला था। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसआईटी ने अब टेंडर देने वाले अधिकारी की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अधिकारी का नाम उजागर नहीं किया गया है। जांच में पता चला है कि हनीट्रैप में शामिल एक महिला ने अधिकारी को फंसाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था। जांच के बाद भोपाल नगर निगम के कई अधिकारी भी हनीट्रैप मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हनीट्रैप में जिन अधिकारियों के नाम आ रहे हैं वे राजनीतिक रसूखदार बताए जा रहे हैं।
मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कहा कि जांच में भोपाल नगर निगम से जुड़े कई बड़े अफसरों की हनीट्रैप मामले में संलिप्तता उजागर होने के बाद अब अधिकारियों के नाम जल्द उजागर होंगे।