भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में मत विभाजन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार का समर्थन करने वाले भाजपा विधायक शरद कोल ने एक बार फिर कहा है कि वह कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के कामकाज से खुश है।और वह कमलनाथ के साथ ही है।
शरद कोल मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी से विधायक है। कोल ने कहा वह अभी भी भाजपा में ही हैं, लेकिन कमलनाथ के कार्यो से खुश हूॅ। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में पता चल जाएगा मैं किसी पार्टी में हूॅं। विधायक कोल ने कहा कि भाजपा में वह केवल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जानते है। उन्हीें के भरोसे वह कांग्रेस से भाजपा में आए थे। 4 नवम्बर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई थी लेकिन ब्यौहरी में सरकार का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ न उन्होंने भाजपा के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।