भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में वनमंत्री उमंग सिंघार ने एक बार फिर से दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश में ध्रुवीकरण कर रहे हैं। कमलनाथ सरकार को ब्लैक मेल करते हैं। आखिर कांग्रेस को कब तक डराएंगे। 10 साल मुख्यमंत्री रहे तो फिर से कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मलाई काटने क्यों आ गए। सिंघार सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखे जाने के बाद पत्रकारों के सवालों का आज मंगलवार को जवाब दे रहे थे।
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह चुनिंदा विधायक और मंत्री के नाम पर ब्लैकमेल कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि जनता को रेत सस्ती मिले फिर क्यों वह अपने ठेकेदारों को घुसेड़ते हैं, सरकार पर दबाव बनाते हैं। वह बच्चों की तरह जिद करते हैं। वह संभागीय स्तर पर मीटिंग करते हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग कराते हैं और मंत्रियों को चिट्ठी लिखकर उसे वायरल करते हैं। फिलहाल दिग्विजय सिंह ने मिलने का समय मांगा है, तो सारे सरकारी काम छोड़कर उनके लिए बैठे हुए हैं।
कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर कराते हैं, कहें तो पूरी लिस्ट दे दूं। सिंघार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था और अब कमलनाथ से मिलने गए हैं। अब आगे क्या करेंगे। इस सवाल पर सिंघार बोले- अपनी बात मंच पर रखूंगा, इसके बाद देखूंगा क्या करना है। दिग्विजय सिंह सरकार को ब्लैक मेल कर रहे हैं। चिट्टी को वायरल करके ये जताना चाहते हैं कि आप ही शैडो सीएम हैं। ये वायरल-वायरल कब तक खेलेंगे।
सिंघार ने कहा कि दिग्विजय सिंह 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं तो अब क्यों मलाई काटने आ गए हैं। चिट्ठी वायरल करके ये क्यों जताना चाहते हैं कि वही शैडो सीएम हैं। मैंने हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। हमें जनता ने जिताया है।
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रदेश में रेत खनन का काम उनके इशारे पर हो रहा है। उनके ठेकेदार और लोग घुसे हुए हैं। वह संभागीय स्तर पर मीटिंग करते हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग कराते हैं और मंत्रियों को चिट्ठी लिखकर उसे वायरल करते हैं। ये वायरल-वायरल कब तक खेलेंगे। आज कमलनाथ जी से मिलूंगा। उनसे भी अपनी बात कहूंगा। फिलहाल दिग्विजय सिंह ने मिलने का समय मांगा है, तो सारे सरकारी काम छोड़कर उनके लिए बैठे हुए हैं।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया, मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं, मप्र मे 15 सालों तक ईमानदार पार्टीजनों के साथ किये गए संघर्ष के बाद 8 महीनों मे जो स्थितियां सामने आ रही हैं, उसे देखते हुए बहुत व्यथित हूं, यदि इतनी जल्दी इन दिनों का आभास पहले ही हो जाता तो शायद जान हथेली पर रखकर जहरीली और भ्रष्ट विचारधारा के खिलाफ लड़ाई नही लड़ता, बहुत आहत हूं।
वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सुपर सीएम हैं दिग्विजय सिंह। वहीं कमलनाथ कह रहे हैं कि सरकार वही चला रहे हैं। जबकि मेरा मानना है कि ये सरकार को तो भगवान ही चला रहा है