छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में आज गुरुवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जिले के ईशानगर क्षेत्र में पंचायत सचिव अशोक गोस्वामी ने फरियादी से मुरम सप्लाई के बिल पास कराने के एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी थी।
ईशानगर के सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता से बिल पास करवाने के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांगी गई थी। महेंद्र गुप्ता ने सागर लोकायुक्त से शिकायत कर दी। महेंद्र गुप्ता सुबह पंचायत सचिव से मिलने गया और 25 हजार रुपए लेकर गया, जहां पर पहले से सागर लोकायुक्त की टीम मौजूद थी। जैसे ही पंचायत सचिव ने 25 हजार रुपए लिए, उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े की टीम ने ग्राम पंचायत के सामने आरोपी को पकड लिया। आरोपी को ईशानगर थाने ले जाया गया है।