भिण्ड 15 अप्रैल। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के चंबल नदी में नहाने गए दो युवक नदी में बह गए। चंबल नदी में दो युवकों के डूबने की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कराया। तमाम कोशिशों के बाद भी शाम तक एक भी युवक का शव पुलिस को नहीं मिला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भिण्ड जिले के अटेर निवासी कुछ युवक चंबल नदी में आज सुवह नहाने गए थे। जहां नदी में नहाने के दौरान कौशल भदौरिया व अंकित भदौरिया अचानक नदी के पानी में डूब गए। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा को जोडने वाला अटेर चंबल नदी में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन चंबल नदी के पुल के नीचे युवक नहा रहे थे। तभी दो युवक पानी में डूब गए। रात 10 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला पर युवकों के शव नहीं मिल सके। आज सुवह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया गया है। ग्वालियर से भी गोताखोर बुलाए गए है।