सागर ।   महिलाओं और लड़कियों को हिंसा और उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए सागर महिल डॉक्टरों की एक सराहनीय पहल सामने आई है। शहर की महिला डॉक्टर्स ने नाटक के जरिए जागरूक करने का प्रयास किया है । 

शासकीय कन्या उत्कृष्टता महा विद्यालय में वूमेनस डे के उपलक्ष्य में गायनी सोसायटी फाग्सी द्वारा महिलाओ के उपर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारी के प्रति जागरूक बनाना और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिये सशक्त करना है। महिलाओं और लड़कियों को हिंसा और उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए सागर के डॉक्टरों ने नाटक प्रस्तुत किया। सभी महिला डॉक्टर्स एक सी वेशभूषा म नजर आई और शानदार तरीके से इसके बारे में बताया।सागर के गायनिक डॉक्टर्स का मानना है कि  यह एक प्रभावी सामाजिक प्रयास है। नुक्कड़ नाटक एक ऐसा माध्यम है जो सीधे जनता तक पहुँचता है और उनके दिल व दिमाग पर गहरी छाप छोड़ता ।

उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है! कार्यस्थलों पर महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। सागर की गायनी सोसायटी इस विषय पर काम कर रही है, यह न केवल महिलाओं की सुरक्षा के लिए बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी एक सकारात्मक कदम है। नाटक के जरिए दिया संदेश 

इस नाटक के माध्यम से घरेलू  हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर शोषण, और सड़क पर छेड़छाड़ जैसे मुद्दों को उठाया ।लड़कियों को अपने अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गई। इस मौके पर सागर की गायनी डॉक्टर नीना गिडियन , डॉक्टर ज्योति चौहान ,डॉक्टर जागृति किरण नागर , डॉक्टर साधना मिश्रा ,डॉक्टर निधि मिश्रा ,डॉक्टर स्वाति पटेल,डॉक्टर स्मिता दुबे ,डॉक्टर मोनिका जैन डॉक्टर रूबी रेजा ने प्रस्तुति दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आनंद तिवारी, कार्यक्रम में डॉक्टर पद्मा आचार्य और श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कार्यक्रम की विशेष सराहना की।