हाल ही में बॉलीवुड के आसमान से एक और सितारा टूट गया। हम बात कर रहे हैं शशि कपूर की। 79 साल के शशि कपूर के निधन से सारा देश शोकाकुल हुआ। शशि कपूर ने अपने करियर में कई यादगार फ़िल्में दी हैं। उनमें से कुछ फ़िल्में विवादित भी रहीं! एक ऐसी ही फ़िल्म है-‘सिद्धार्थ’।
अंग्रेजी भाषा में रिलीज़ की गयी फ़िल्म ‘सिद्धार्थ’ काफी बोल्ड फ़िल्म मानी जाती है और इस फ़िल्म में कई बोड दृश्य भी थे। लेकिन, शशि कपूर और फ़िल्म की हीरोइन सिमी ग्रेवाल ने बहुत ही सहजता के साथ सभी दृश्य फ़िल्माए थे!
सिमी के एक न्यूड सीन पर इतना बवाल हुआ कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था! बहरहाल, शशि कपूर के निधन पर सिमी ने ट्वीट करके अपने इस हीरो को याद किया था और लिखा था कि- “एक जेंटलमेन और एक दोस्त चले गए! एक युग चला गया! अब बस उनकी फ़िल्में ही बेशकीमती याद बनकर रहेंगी!”
सिमी ग्रेवाल को लोग उनकी फ़िल्मों से ज्यादा उनके टॉक शो ‘रेनदे विद सिमी’ से चर्चित हुईं। इस शो का विवादों से गहरा नाता रहा है। शो में हर बार सिमी किसी न किसी बड़ी हस्ती से रू-ब-रू होती थीं। यह टॉक शो इमोशन का ओवरडोज़ हुआ करता था।
दरअसल, सिमी आये हुए मेहमान सितारों की ज़िंदगी के उन पहलुओं पर बात करने के लिए जानी जाती हैं जिनसे मेहमान स्टार भावुक हो जाया करते थे और उनकी आंखें छलक उठती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *