नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इस बार किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला आज कुछ घंटों में होने वाला है। हरियाणा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर वोटों की गणना के कई चरण पूरे हो चुके है।

हरियाणा में जैसे जैसे चुनावों की गिनती आगे बढ़ रही रुझानों के अनुसार कांग्रेस की आंधी दिख रही है। प्रदेश की 90 सीटों में कांग्रेस 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा मात्र 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इनलो गठबंधन दो सीट पर आगे चल रहा है। इसके अलावा 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और एनसी गठबंधन अब 50 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं भाजपा को अभी तक 29 सीटों पर बढ़त हासिल है।

हरियाणा से आ रहे शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को अभी तक एक भी सीट नहीं मिली है। आपको बता दें कि हरियाणा में पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होने की बात सामने आ रही थी। लेकिन दोनों पार्टियों में बात नहीं बन पाई थी।