बाप्पा आगमन के साथ दीपिका और रणवीर के घर में भी लक्ष्मी पधार गई हैं। दीपिका की प्रेग्नेंसी जब से सामने आई है, तभी से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज शाम ही रणवीर और दीपिका अपने परिवार के सदस्यों के साथ हॉस्पिटल पहुंचें। दरअसल, उनका हॉस्पिटल जाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका को डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया जा रहा है। उनके फैंस इस बात से बेहद खुश थे कि जल्दी ही दीपिका और रणवीर नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे।

कल दीपिका और रणवीर शाम को हॉस्पिटल में जाते दिखे, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि कपल जल्द ही खुशखबरी सुनाएंगे। सभी को गुड न्यूज का इंतजार था और आज दोपहर में दीपिका ने बेटी को जन्म देकर खुशखबरी दे दी है।

साल 2024 में कई सेलिब्रिटीज ने पेरेंटहुड में कदम रखा है। यामी गौतम, वरुण-नताशा और ऋचा-अली के बाद अब दीपिका और रणवीर भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

शुक्रवार को दीपिका और रणवीर गणेश चतुर्थी से ठीक पहले मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में भी दर्शन करने गए थे। सेलिब्रिटी कपल ने इसी साल फरवरी में इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा किया था कि वे सितंबर में नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। इसके बाद से ही उनके फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे थे।

सर एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल में दीपिका ने दिया बच्चे को जन्म

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसमें दीपिका और रणवीर अपने परिवार के साथ सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल जाते नजर आ रहे हैं। शनिवार की शाम को पैपराजी नें दीपिका और रणवीर की गाड़ी को हॉस्पिटल जाते देखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए थे और रणवीर ने पैप्स का अभिनंदन भी किया। दोनों की फैमिली के सदस्य भी साथ में हॉस्पिटल गए थे। पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि 07 सितंबर की रात को ही कपल मम्मी-पापा बनने की खबर शेयर कर सकता है। मगर रात भर इंतजार करने के बाद, आज दोपहर में खुशखबरी मिल गई।