भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज परेड मैदान भोपाल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड में सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन एवं परेड निरीक्षण हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश की जनता को संदेश दिया गया। मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, रीजनल न्यूज चैनल्स और सोशल मीडिया पर किया गया।