मुंबई। रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 24वें दिन 200 करोड़ रूपये का आंकड़ा छू लिया है। इस फिल्म की शुरूआती तूफ़ानी कमाई के हिसाब से ये थोड़ी देर से सही पर दुरुस्त सफ़र रहा है।

गोलमाल अगेन ने चौथे वीक में रविवार को एक करोड़ 69 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 201 करोड़ 43 लाख रूपये हो गया है। बाहुबली-द कन्क्लूजन को अगर उसके डब वर्ज़न के कारण छोड़ दिया जाय तो गोलमाल अगेन साल 2017 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले ही बन चुकी थी और अब डबल हंड्रेड कर एक नया मुकाम हासिल किया है। इस दिवाली पर 30 करोड़ 14 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली गोलमाल अगेन तीसरे वीकेंड पर भी दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है। फिल्म ने दिवाली पर रिलीज़ हो कर 300 करोड़ रूपये वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करने का रिकार्ड अपने नाम करने के साथ, नार्थ अमेरिका में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म भी बन गई है। गुजरात के बॉक्स ऑफ़िस पर छप्पर फाड़ कमाई करने वाली गोलमाल अगेन, अजय देवगन की पहली और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की दूसरी दोहरा शतक लगाने वाली फिल्म है। रोहित शेट्टी ने फिल्म की इस सफ़लता को लेकर दुनिया भर में गोलमाल फ्रेंचाइजी को पसंद करने वालों को दिल से धन्यवाद दिया है।

ट्रेड सर्किल के मुताबिक शुरुआती दिनों में तीन से चार करोड़ और पहले 21 दिनों में एक करोड़ रूपये से ऊपर का कलेक्शन हासिल करने वाली फिल्म की रफ़्तार चौथे हफ़्ते में थोड़ी कमजोर हुई, जिसके चलते फिल्म को 24वें दिन 200 करोड़ मिले।फिल्म ने पहले वीकेंड में 136 करोड़ आठ करोड़ रूपये की कमाई की और दूसरे वीकेंड में 31 करोड़ 44 लाख रूपये की। जहां तक अजय देवगन की फिल्मों की बात की जाय साल 2014 में आई रोहित शेट्टी डायरेक्टेड सिंघम रिटर्न्स को 140 करोड़ 62 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन मिला था। रोहित शेट्टी को दूसरा डबल हंड्रेड साल 2013 में आई शाहरुख़ खान स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस से मिला था जिसकी कमाई 227 करोड़ 18 लाख रूपये रही। पिछले पांच वर्षों में 200 करोड़ क्लब से ऊपर हिंदी फिल्मों में तीनों खांस के अलावा सिर्फ रितिक रोशन को एंट्री मिली है-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *