ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिकाहाटा में मुंहबोले चाचा ने 8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और भाइयों को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी। धमकी से डरकर छात्रा ने अपने परिजनों को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। छात्रा को 5 माह का गर्भ ठहरा तो उसकी तबीयत बिगड़ी। इससे परिजन को दुष्कृत्य की जानकारी हुई। पुलिस ने स्कूली बच्ची का मेडीकल कराया जिसमें उसके 5 माह का गर्भ होने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
भिण्ड जिले के ग्राम सिकाहाटा निवासी 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बच्ची ने पुलिस को बताया कि गांव के मुंहबोले चाचा सुघर सिंह ने उसके साथ करीब 5-6 माह पहले घर में अकेले पाकर दुष्कर्म किया था। बच्ची का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसे कुल्हाड़ी दिखाते हुए धमकाया था कि अगर किसी को बताया तो भाइयों को कुल्हाडी से काटकर जान से मार देगा। अपने माॅं-बाप को पहले ही खो चुकी बच्ची इतनी डर गई थी वह अपने भाईओं को नहीं खोना चाहती थी। इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बच्ची का कहना है कि उसने दुष्कर्म के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया तो आरोपी ने उसके साथ और कई बार दुष्कर्म किया और अभी भी दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची को करीब 5 माह का गर्भ है। तबीयत बिगड़ी तो बच्ची की सगी चाची को उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में मालूम हुआ। चाची ने इस बात की जानकारी घर वालों को बताई। और बच्ची को लेकर ऊमरी थाने पहुंची और आरोपी सुघर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीडित बच्ची के भाई का कहना है कल जब उसकी चाची को बहन के साथ हुई घटना के बारे में पता लग गया था। इसकी भनक आरोपी को भी लग गई। कल रात को आरोपी सुघर सिंह, उसके बड़े भाई बल्लू और देव सिंह ने घर आकर धमकाया। कि किसी को भी या पुलिस को कुछ बताया तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। आरोपी और उसके परिजनों की धमकी से सभी दहशत में है। आरोपी और उसके परिजन कभी भी कोई बडी बारदात कर सकते है। पीडित बच्ची के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के आरोपी सुघर सिंह का भाई बल्लू सिंह करीब 8 साल पहले उसकी मां को अपने साथ लेकर गया था तब से मां का कोई सुराग नहीं है। पीडि़त बच्ची के भाई का कहना है मां के गायब होने की शिकायत ऊमरी थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने उसमें कोई कार्यवाही नहीं की है। बल्लू सिंह ने उसकी माॅं की हत्या कर दी या उसे कहीं बेच आया है। अगर पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ करे तो उसकी माॅं का भी पता चल सकता है। माॅं के जाने का सदमा उसके पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी भी मौत हो गई। पीडित बहिन के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि माॅं के गायब होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की और अब उसकी बहिन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर देने के बाद भी आरोपी को पुलिस नहीं पकड रही है। आरोपी व उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसे गांव छोडकर जाने की धमकी दी है गांव नहीं छोडा तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देने का एलान कर दिया है।
एडीशनल एसपी राजेन्द्र वर्मा ने आज यहां बताया कि ग्राम सिकाहाटा निवासी 15 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पर उसका मेडीकल कराया गया है। बच्ची के पेट में 5 माह का गर्भ है। आरोपी सुघर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *