पहले इतिहास पढ़ें… फिर आरोप लगाएं, लक्ष्मीबाई का साथ दिया ग्रेजों और अब्दाली के खिलाफ लड़े

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) ने सिंधिया राजघराने को गद्दार कहने वालों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्हें पहले इतिहास पढऩा चाहिए। सिंधिया ने कहा कि लोग हमें गद्दार कहते हैं, लेकिन हम गद्दार नहीं हैं। लक्ष्मीबाई (Laxmi Bai) भी मराठा थी और हम भी मराठा हैं। मराठा मराठा के लिए जान दे देता है। हमने लक्ष्मीबाई का साथ दिया, तो अंग्रेजों ने जयाजी राव सिंधिया को घर में कैद कर लिया। ग्वालियर का किला लश्कर अंग्रेजों के कब्जे में चला गया। हमने पानीपत की जंग में अहमद शाह अब्दाली के खिलाफ युद्ध किया। हमारे कई पूर्वज शहीद हो गए। जनकोजीराव के 50 टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने कहा कि हमने अंग्रेजों के खिलाफ भी काफी लड़ाई लड़ी। हम पर गद्दारी का आरोप लगाने वाले पहले इतिहास पढ़ें, फिर कुछ कहे। हाल ही में कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने सिंधिया राजघराने पर अंग्रेजों की वफादारी और महारानी लक्ष्मीबाई के साथ की गई गद्दारी की बात कही थी। सिंधिया ने कहा कि जब में कांग्रेस में था तो यही कांग्रेसी नेता कभी हमारी खिलाफ नहीं करते थे। आज भाजपा में हूं तो इन्हें हम गद्दार नजर आने लगे।