बोनी कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे दिग्गज फिल्म निर्माता कहा जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जानवी कपूर ने भी अपने पिता का नाम खूब रोशन किया है और जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना खूब नाम बना रखा है। आपको बता दे कि इसी बीच बोनी कपूर ने एयरपोर्ट पर एक ऐसी हरकत की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी वीडियो पर खुद बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने रिएक्ट किया है।

बोनी कपूर का वायरल हो रहा वीडियो
इस समय सोशल मीडिया पर बोनी कपूर का जो लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही बोनी कपूर एयरपोर्ट पर आते हैं तो उन्हें देखकर पर पैपराजी तुरंत फोटो क्लिक करने लगती है। इस दौरान बोनी कपूर भी मस्ती का मूड बना लेते हैं और वह अपनी टोपी उतार कर झुक जाते हैं जैसे कि उन्हें कोई अवार्ड मिला हो। बोनी कपूर का यह मजेदार अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने भी अपने पिता बोनी कपूर के इस वायरल वीडियो को पसंद किया है। जाह्नवी कपूर ने बोनी कपूर के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “सो क्यूट पापा…” जाह्नवी कपूर के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह कुछ समय पहले बवाल फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आई थी।