इंदौर। MP के इंदौर के विजयनगर थाने में पदस्थ SI विकास पाटिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसका शव उनके फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एफ एस एल की टीम मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक SI विकास पाटिल अपने परिवार के साथ मल्हारगंज स्थित 15 बटालियन की हाई राइज बिल्डिंग में रहते थे। मृतक एस आई विकास पाटिल कल रात गश्त के बाद फ्लैट पर पहुंचे थे। आज शाम फिर उन्हें विजयनगर थाने में ड्यूटी पर तैनात होना था। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद पुलिसकर्मी उनके फ्लैट नंबर 408 पहुंचे। जहाँ एसआई की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली।