भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की पांच में से 3 विधानसभा के प्रत्याशियों को प्रशासन ने नजर बंद कर दिया है।
भिण्ड विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश चौधरी, भाजपा के नरेन्द्र सिंह कुशवाह, बसपा प्रत्याशी संजीव सिंह कुशवाह को भिण्ड के सर्किट हाउस में बिठाया गया है।
अटेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे, भाजपा प्रत्याशी अरविन्द्र भदौरिया और भाजपा प्रत्याशी के बडे भाई देवेन्द्र भदौरिया को नजर बंद किया गया है। अरविन्द सिंह भदौरिया और उनके बडे भाई देवेन्द्र भदौरिया को भिण्ड 17वीं बटालियन के समर हाउस में नजर बंद किया गया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को सुरपुरा स्थित चौधरी कोठी में नजर बंद किया गया है।
लहार विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉं. गोविन्द सिंह, बसपा प्रत्याशी रसाल सिंह और भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा को लहार सर्किट हाउस में नजर बंद किया गया है।
भिण्ड जिले की मेहगांव और गोहद विधानसभा में किसी भी प्रत्याशी को नजर बंद नहीं किया गया है। प्रशासन ने मतदान के दौरान शांति बनी रहे इसलिए यह व्यवस्था की है। हालांकि जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने किसी भी प्रत्याशी को नजर बंद करने की पुष्टि नहीं की है।