डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद चीन ने एक बार फिर भारत को लेकर टिप्पणी की है। चीन ने कहा कि डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद जो लोग भारत के खिलाफ सैन्य हमला करने की बात कर रहे थे हम उनसे नाखुश हैं।
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के मेजर जनरल ने कहा कि जो लोग भारत के खिलाफ युद्ध करने की मांग करते हैं उनको चीन की योजना की समझ नहीं है। मेजर लियांग ने कहा कि चीन और भारत पड़ोसी देश हैं और साथ ही अच्छे प्रतिभागी भी हैं लेकिन सभी प्रतिभागियों को कठोरता से ट्रीट नहीं किया जाना चाहिए।
लियांग ने लिखा की डोकलाम विवाद जिस तरह खत्म होना चाहिए था उसी तरह खत्म हुआ। हमें देश को किसी युद्ध की स्थिति से बचाना चाहिए।बहुत लोग ये सवाल उठाते हैं कि चीन की जमीन पर भारत द्वारा सड़क निर्माण किया जाना गलत है। ये सही बात है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण सही है या गलत ये मुद्दा नहीं है लेकिन हमें समझना चाहिए कि सही चीज को किसी भी समय पर करना सही नहीं है। सही समय पर सही काम को करना अच्छा होता है।
लियांग ने लिखा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि चीन अपनी शक्ति केवल युद्ध से ही दर्शाता है लेकिन हम बिना किसी युद्ध के भी मामलों को निपटा सकते हैं, युद्ध से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *