परिणीति चोपड़ा के फैंस जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आ चुका है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का दिन तय हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 25 सितंबर को होगी। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई 2023 में दिल्ली में हुई थी। अब इसी साल वो शादी करने जा रहे हैं।

एक सोर्स ने ईटाइम्स को बताया कि यह एक बड़ी शादी होगी। Parineeti Chopra की टीम ने शादी की तैयारियों को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी शादी की एक भी डिटेल किसी के साथ शेयर नहीं कर रही हैं। हर चीज को उन्होंने सीक्रेट रखा है। शादी की सभी रस्में परिणीति और Raghav Chadha के परिवारों के बीच होंगी।
राजस्थान में होगी परिणीति-राघव की शादी
सोर्स ने यह भी बताया कि परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की तैयारी सितंबर के पहले हफ्ते में करेंगी। बताया जा रहा है कि शादी राजस्थान में होगी। इसके बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन रखा जाएगा। इस बारे में जब ईटाइम्स ने परिणीति से संपर्क किया, तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
ऐसे हुआ परिणीति और राघव चड्ढा को प्यार
परिणीति फिल्हाल फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ की शूटिंग कर रही हैं, इसमें उनके ऑपोजिट अक्षय कुमार हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों बेहद पुराने दोस्त हैं। लेकिन उनके बीच नजदीकियां 2022 से बढ़ीं। तब वह पंजाब में फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रही थीं। राघव चड्ढा तब परिणीति से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। तभी दोनों को कनेक्शन फील हुआ और फिर प्यार हो गया।