विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण 3298 मकानों को क्षति पहुंची हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में बीते दो तीन दिनों से बाढ़ की स्थिति थी। अब हालातों में सुधार हो रहा है और नुकसान का सर्वेक्षण कार्य तेज किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि जिले की किसी भी तहसील में एक भी जनहानि नहीं हुई है। 50 पशुओं की हानि हुई है। 3298 मकानों में नुकसान हुआ है, जिसमें से 404 गंभीर और 2894 मकानों में आंशिक रूप से क्षति हुई है।