ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के परा गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्यूबवेल की मोटर निकालने कुएं में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। इतना ही नहीं कुएं के पास जो भी जा रहा है, वह बेहोश हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह व अटेर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। तथा तीनों शवों को कुएं से निकाल लिए गए हैं। मृतकों के नाम हनीफ खं 36 वर्ष, बशरद खां 45 वर्ष, भूरे खां 28 वर्ष बताए गए है।
भिण्ड जिले का परा गांव बाढ़ भी बाढ़ग्रस्त है। बाढ़ के कारण एक गांव में ट्यूबवेल खराब हो गया था। कुएं में मोटर निकालने के लिए तीन युवक उतरे थे। कुछ ही देर में तीनों बेहोश होकर गिर गए। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। जब लोग उनको बचाने के लिए आगे बढ़े तो कुछ लोग बेहोश होकर गिर गए। इससे ग्रामीणों को आशंका हुई कि शायद कुएं में जहरीली गैस है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुएं में गैस की जानकारी मिली है। ग्रामीणों लोगों को बताया गया है कि लोग कुएं के आसपास भी न जाएं।